
*लायन्स क्लब अतुल्य के 25-26 के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न*

*प्रवीण शर्मा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सावनेर सचिव, डॉ. मंगलेश सोनी कोषाध्यक्ष मनोनीत*
खण्डवा। लायन्स क्लब अतुल्य के वर्ष 2025-26 के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। संस्थापक एवम डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन हर्षा शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सावनेर , सचिव प्रवीण शर्मा ,कोषाध्यक्ष डॉ. मंगलेश सोनी, के नेतृत्व में आयोजित साधारण सभा मे 1 जुलाई 2025 से प्रारम्भ होने वाले नए सत्र के लिए प्रवीण शर्मा अध्यक्ष , रजनी सावनेर उपाध्यक्ष , राजेंद्र सिंह सावनेर सचिव व डॉ. मंगलेश सोनी को कोषाध्यक्ष एवम प्रतिभा मंडलोई को द्वितीय उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रवीण शर्मा लायंस क्लब अतुल्य के सचिव के पद पर सेवाए दे रहे है , वे भारतीय मजदूर संघ खण्डवा के जिलामंत्री के साथ ही कई सामाजिक संस्थाओ में सक्रिय रहते हुए समाज में अपनी सेवाए दे रहे है, राजेन्द्र सिंह सावनेर लायंस क्लब अतुल्य के चार्टर अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे है साथ ही पंधाना में निजी स्कूल का सञ्चालन कर रहे है डॉ. मंगलेश सोनी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई वर्षो से सेवाए दे रहे है । संस्थापक एवम डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन हर्षा शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब अतुल्य के महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल , गेट एरिया लीडर कुलभूषण मित्तल, रीजन चेयरपर्सन प्रियंका गुजराती, समाजसेवी सुनील जैन, जोन चेयरपर्सन जाकिर हुसैन अमी, लायन एवं लियो साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी।











