ताज़ा ख़बरें

टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों में विवाद:पीलीभीत में एक चालक ने की हवाई फायरिंग, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रढैता में शुक्रवार शाम एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। वाहन स्टैंड पर टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद मारपीट में बदल गया। घटना शाम करीब 6 बजे की है। गांव रढैता के चालक अवनीश कुमार और शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव मड़ियन निवासी प्रदीप कुमार के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान एक चालक ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायर कर दिया।

फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अधिकांश दुकानदारों ने पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए अपनी दुकानें बंद कर दीं। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार, फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस फायरिंग के आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!