ताज़ा ख़बरें

*आपदा प्रबंधन की दिशा में नगर निगम खंडवा का सराहनीय प्रयास: मॉक ड्रिल का सफल आयोजन*

खबर नगर निगम से

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*आपदा प्रबंधन की दिशा में नगर निगम खंडवा का सराहनीय प्रयास: मॉक ड्रिल का सफल आयोजन*

खण्डवा/ नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया की दक्षता का मूल्यांकन करने हेतु एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में नगर निगम की 35 सदस्यीय टीम ने जेसीबी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित सभी आवश्यक उपकरणों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।

*मॉक ड्रिल की शुरुआत कंट्रोल रूम से* एक आपातकालीन कॉल प्राप्त होने से हुई, जिसमें सूचित किया गया कि जलकार्य विभाग के पीछे स्थित भवन में पति-पत्नी (डमी बॉडीज़) फँसे हुए हैं। उपायुक्त श्री एस. आर. सिटोले द्वारा वायरलेस के माध्यम से तत्काल निर्देश जारी किए गए। सूचना मिलते ही पूरी टीम निर्धारित उपकरणों के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची।

*यातायात को अवरुद्ध कर राहत कार्य प्रारंभ* किया गया। भवन के भीतर प्रवेश का रास्ता बाधित होने के कारण जेसीबी की सहायता से मार्ग बनाया गया। बिजली के तारों से किसी प्रकार की क्षति न हो, इसके लिए विद्युत विभाग से समन्वय कर तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। तत्पश्चात एंबुलेंस से स्ट्रेचर निकालकर दोनों डमी बॉडीज़ को सावधानीपूर्वक अस्पताल पहुँचाया गया। अंतिम चरण में आग बुझाने की कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

यह मॉक ड्रिल नगर निगम की आपदा प्रबंधन तैयारियों, विभागीय समन्वय, और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रही। निगम ने सभी विभागों से प्रभावी समन्वय स्थापित कर मॉक ड्रिल को सफल बनाया।

इस अभ्यास में उपायुक्त के अतिरिक्त तहसीलदार, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे, प्रभारी बाज़ार अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, सहायक लाइब्रेरियन श्री सापन जैन, उपयंत्री श्री भूपेंद्र बीसेन, श्री संजय शुक्ला, श्री मनीष झीले, श्री प्रशांत पचौरे, श्री आदर्श शर्मा, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री राकेश कलाम, झोन प्रभारी श्री धीरज डेव, श्री भुवन श्रीमाली, श्री मनीष पंजाबी, श्री सखाराम भट्ट, श्री जाकिर अहमद, श्री अजय पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!