ताज़ा ख़बरें

*”सद्भावना मंच ने मदर्स डे पर एक शाम मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया”*

खास खबर

*”सद्भावना मंच ने मदर्स डे पर एक शाम मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया”*

खंडवा।सद्भावना मंच द्वारा मंच कार्यालय पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में और मातृ शक्ति के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि मां का आशीर्वाद ईश्वर के आशीर्वाद तुल्य है।मां का आशीर्वाद ऐसा सुरक्षा कवच है, जो हमें आने वाली समस्त परेशानियों से बचाता है।
श्री जैन ने कहा कि मां सिर्फ एक शब्द ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड की सबसे पवित्र भावना और त्याग की प्रतिमृति है।जब कभी भी यह शब्द हमारे कानों में गूंजता है, तो उसमें प्रेम, त्याग, बलिदान और अनंत स्नेह की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। माँ की ममता किसी भी परिभाषा से परे होती है, क्योंकि वह निःस्वार्थ प्रेम का सबसे सुंदर उदाहरण होती है।माँ से ही मानव की उत्पत्ति हुई है और उन्हीं के अस्तित्व से सृष्टि का अस्तित्व जुड़ा होता है। मां अपने बच्चों को ऊंचाइयों पर देख कर हर्षित होती है।कमल नागपाल ने कहा कि सबसे बड़ा धनवान वही है, जिनके पास मां है।अन्य सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किए।

*द्वितीय सत्र में कराओके पर गीत प्रस्तुति और काव्य पाठ*

द्वितीय सत्र में कराओके संगीत के साथ एक शाम मां के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ,साथ ही काव्य गोष्ठी भी रखी गई।इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीश चंद चौरे, सुरेन्द्र गीते, त्रिलोक चौधरी,गणेश भावसार, कमल नागपाल,ओम पिल्ले,एन के दवे,राधेश्याम शाक्य,महेश मूलचंदानी,धीरज कुमार नेगी,नारायण फरकले,अंतिम शुक्ला,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।कई सदस्यों ने मां पर केंद्रित गीत प्रस्तुत किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!