ताज़ा ख़बरें

*मातृ दिवस पर मिट्टी से निर्मित गणपति कार्यशाला का आयोजन*

खबर नगर निगम से....

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*मातृ दिवस पर मिट्टी से निर्मित गणपति कार्यशाला का आयोजन*
जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर पालिक निगम की पहल

खण्डवा//नगर पालिका निगम द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव के उद्देश्य से प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनने वाले गणपतियों के स्थान पर मिट्टी से गणपति बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मातृ दिवस के विशेष अवसर पर दिनांक 11 मई 2025 को बड़ा बम महिला मंडल द्वारा जवाहर गंज बगीचे में मिट्टी से गणपति निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के निर्माण की विधि को सीखा। कार्यशाला में नगर पालिका निगम की ओर से कुमारी दीपमाला कटारे ने प्रतिभागियों को मिट्टी से गणपति बनाना सिखाया।

इस अवसर पर कुमारी दीपमाला कटारे, उमा हिरवे एवं रवि शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

p

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!