खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों पर की छापामार कार्यवाही
06 संस्थानों से एकत्र किये खाद्य पदार्थों के नमूने
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन खरगोन जिले में विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा श्री संदीप यादव के निर्देशानुसार निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन खरगोन द्वारा फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करना, खाद्य पदार्थ निर्माणकर्ता कर्मचारियो की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ-पात्रों का उपयोग, स्वयं एप्रीन,ग्लोव्ज एवं कैप पहनें का प्रशिक्षण दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर सोंलकी ने बताया कि फास्ट फुड्स को तैयार करने उपयोग किये जा रहे रॉ-मटेरियल की गुणवत्ता का प्राथमिक परीक्षण किया गया। फास्ट फुड्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट, खाद्य रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर की मात्रा सीमित रूप से उपयोग करने की समझाईस दी गई तथा खाद्य पदार्थ का उचित रख रखाव की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य प्रतिष्ठान के खाद्य करबारकर्ताओं ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निम्न प्रतिष्ठानों से से नमूने संग्रहित किये गये।
निरीक्षण के दौरान मयुर बेकरी इन्दौर रोड़ कसरावद से बेक समोसा एवं पेस्टी, प्रवाल पालीवाल मेसर्स केफे हाउस मेला ग्राउउ इन्दौर रोड़ कसरावद से बर्गर का, आम्रपाली स्वीस्ट एंव फास्ट फुड जय स्तम्भ चैराहा कसराद से भाजी पाव एवं पिज्जा का, श्री साई मोमोस त्रिकोण चैराहा सनावद से किचन डीप साॅस एवं सोयाबीन तेल राहुल मोमोस पाईन्ट त्रिकोण चैराहा जवाहर मार्ग सनावद मोमोस का, ऑनलाइन चाईनिज शाॅप त्रिकोण चौराहा जवाहर मार्ग सनावद से मंच्युरियन का नमूना सग्रंहित किया गया है।
संग्रहित किये गए नमूने जाॅच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जाॅच उपरांत संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। आगामी समय में समस्त जगह विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में श्री आर.आर.सोंलकी एवं एन.एस.सोंलकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
थाना धनगाव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट कर प्राणघाती चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
5 hours ago
*विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मोत्सव पर अनूठी पहल बनी जन-जन में चर्चा का विषय,
6 hours ago
खंडवा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम।
6 hours ago
बाल कल्याण समिति खंडवा की पहल: पांच दिन के संरक्षण के बाद मूकबधिर बालिका परिवार से मिली।
11 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 191 वारंट, 307 समंस तमिल, 11 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 134 वाहन चालक द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने एवं 326 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
14 hours ago
बेनीगंज में गौवंश पर हंसिया से हमला करने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
16 hours ago
खंडवा पुलिस के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे तेज गती से वाहन चलाने, यातायात नियम की अव्हेलना करने वाले, मॉडिफाईट वाहन उपयोग करने वाले वाहन चैक कर की प्रभावी कार्यवाही
1 day ago
पुरषोत्तम मास में श्री बालकृष्ण प्रभु हटडी में विराजमान हुए
1 day ago
मंदिर में शांति प्रदाता भगवान शांतिनाथजी के मोक्ष कल्याण दिवस पर अभिषेक, शांतिधारा के साथ चढ़ाया जाएगा लाडू।
1 day ago
खंडवा विधायक ने शादी धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा कार्यों के चलते मनाया अपना जन्म दिवस।