भीकनगांव: जन अभियान परिषद खरगोन जिला समन्वयक विजय शर्मा और ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई के निर्देशन पर भीकनगाव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पचम्बा में जल संरक्षण चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें परामर्शदाता अर्पित जायसवाल ने बताया कि हैंडपंप से कम होते हुए जल को एकत्रित करने के लिया एक छोटा कुंड बनाना हे और जल संरक्षण की शपथ दिलाई इस दौरान कार्यक्रम में परामर्शदाता भागीरथ मुजाल्दे, मुकेश राठौड़, रीना चौहान, संजय पीछोडीया सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे