*मुख्यमंत्री के क्षेत्र के नागरिक जल प्रदाय के समय से दुःखी हैं*
*दक्षिण क्षेत्र में प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक होगा जल प्रदाय*
*कल से शहर में होगा एक दिन छोड़कर जल प्रदाय*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
उज्जैन
मुख्यमंत्री के दक्षिण क्षेत्र के नागरिकों ने दुःखी और परेशान होकर जल प्रदाय का समय बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि अल सुबह साढ़े पांच बजे जल प्रदाय का यह समय बिलकुल उचित नहीं है इसे तत्काल बदला जाय। सूरज मेहता न्यूज चैनल इसे जनहित में इसे परिवर्तित करने के लिए भरपूर प्रयास करेगा और इसमें सफलता भी मिलने की उम्मीद है। हमारे चैनल की जन समस्या को देखते हुए उठाई जाने वाली पहल सबसे पहले है। हर बार की तरह इसे सार्थक होने के बाद अन्य लोग श्रेय लेने आगे ज़रूर आ आएंगे।
शहर में दिनांक 15 अप्रैल 2025 से 01 दिन छोड़कर जल प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके क्रम में मंगलवार को दक्षिण क्षेत्र में प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक जलप्रदाय पूर्ण क्षमता के साथ किया जाएगा जिससे उत्तर क्षेत्र में जलप्रदाय नहीं होगा इसी प्रकार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को उत्तर क्षेत्र में प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक जल प्रदाय किया जाएगा। इसी प्रकार शहर में जलप्रदाय की व्यवस्था की जाएगी।










