मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण
सरकार की नीतियों, योजनाओं और समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर होगी प्राप्त
📝खरगोन- 25/03/2025: – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क श्री अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे।
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
2 hours ago
अखबारों का अवसान या पत्रकारिता का पुनर्जन्म
2 hours ago
विद्युत उपभोक्ता जल्द से जल्द कराये रजिस्ट्रेशन, उठाये भारी छुट का लाभ
2 hours ago
खंडवा की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि मातृभाषी रत्न सम्मान।
2 hours ago
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराने का अमेरिका सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
3 hours ago
वयं गुरुकुलम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
3 hours ago
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा समीक्षा बैठक कि आयोजित
3 hours ago
*भारतीय मजदूर संघ का “विरोध दिवस” : 25 फरवरी को खंडवा में रैली, धरना एवं ज्ञापन*
6 hours ago
सीएम योगी आज दोपहर मेरठ पहुंचेंगे और सभा स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का खुद जायजा लेंगे।
6 hours ago
शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में आज दिनांक 20 / 2/2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में साबुन व फेस पैक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना