
श्री देवनारायण चौक पर छत्री निर्माण व प्रतिमा स्थापित करवाने हेतु महापौर को होली मिलन के अवसर पर पत्र सौपा,
खंडवा ।।श्री देवनारायण भक्त मंडल के तत्वावधान मे होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ, सभी समाज जनों ने होली उत्सव का आनंद लिया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी ओंकार पटेल ने की एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृता अमर यादव महापौर शामिल हुई, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर भी होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए, समाज का होली मिलन समारोह गौलजोशी में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर राजपाल सिंह तोमर द्वारा देवनारायण चौक पर प्रतिमा स्थापित करवाने हेतु शासन प्रशासन स्तर हर संभव प्रयास प्रमुखता से करने की बात कही। भक्त मंडल पदाधिकारियों ने खंडवा महापौर को श्री देवनारायण चौक पर प्रतिमा स्थापित करवाने हेतु पत्र सौपा ।खंडवा महापौर अमृता अमर यादव द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिया गया, कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल युवा समाजसेवी सोनू गुर्जर पहलवान डॉक्टर राधेश्याम पटेल गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष, बीडी सनखेरे,इंदौरी चौधरी,अनोखी लाल पटेल, हरे राम पटेल की गरिमामई विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भीमाशंकर पटेल, सह संयोजक गजराज सिंह मंडलोई, कार्यक्रम समन्वयक सेवकराम चौहान, त्रिलोक पटेल, श्रीराम चौधरी,नवलसिंह यादव, गोविंद पटेल,दीपक सोलंकी, धरमचंद पटेल,मोतीराम पटेल, एन एस चौहान,गोकुल पटेल, मनोज पटेल, सतीष पटेल, रामनिवास पुनासे, संजय बिरला, नितिन पटेल, यशवंत पटेल, किशन परमार, गजानंद पटेल, संतोष करोडे, नंदलाल पटेल, बद्री पटेल , देवेन्द्र पंवार, सुंदर पटेल, अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में देवभक्त मोजूद रहें। संचालन किशोर पटेल एवं आभार डा. मंशाराम गुर्जर ने माना।













