
आज दोपहर 3:15 बजे चोइथराम रोड स्थित राज रतन ट्रेवल्स की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई … फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, किंतु दो बस पूर्ण रूप से जल गई । आग को पूर्ण रूप से 1 घंटे के अंदर काबू में पा लिया गया। राज रतन बस का ऑफिस चोइथराम रोड पर पेट्रोल पंप से सटा हुआ है, इसलिए बड़ी अनहोनी हो सकती थी । 🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल इंदौर












