मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में विवाह करने पर मिलते हैं 02 लाख रुपये
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रदेश में निवासरत कल्याणियों (विधवा) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं जीवन की नई शुरूआत करने एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के पात्रता के मापदण्ड
खरगोन – 07/02/2025 :- मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कल्याणी व कल्याणी का पति मप्र के मूल निवासी हो। विवाह के समय कल्याणी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक व कल्याणी के पति की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। कल्याणी आयकरदाता न हो तथा कल्याणी शासकीय कर्मचारी व अधिकारी न हो, किसी राज्य/केन्द्र सरकार या शासन हित पोषित निगम उपकम संस्था के अधीन कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी नहीं होना चाहिए। कल्याणी को परिवार पेंशन प्राप्त नहीं हो रही हो। कल्याणी का जिस व्यक्ति से विवाह हुआ हो उसकी पूर्व से कोई जीवित संतान नहीं होना चाहिए। कल्याणी व कल्याणी के पति की समग्र आई.डी में पंजीयन होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत विधवा महिला का विवाह कराने पर उसे 02 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए कल्याणी (विधवा) की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का जनपद एवं नगरीय निकाय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। जिससे जरूरतमंद कल्याणी को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिये कल्याणी विवाह पोर्टल भी बनाया गया है। जिसके अंतर्गत जरूरतमंद कल्याणियों को जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।
हिमालयन पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप मध्य प्रदेश इंडस्ट्रीज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
12 hours ago
जन्माष्टमी पर रायसेन के 700 साल पुराने मंदिर पहुंचे सीएम:महलपुर पाठा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में की पूजा; हलधर महोत्सव में हुए शामिल रायसेन
12 hours ago
जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने पुलिस परेड मैदान डिंडोरी में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण आन बान शान से लहराया तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजन डिंडोरी 15 अगस्त 2025
12 hours ago
कलेक्टर नेहा मारव्या ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण डिंडोरी 15 अगस्त 2025
12 hours ago
प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने सांदीपनी शा मॉडल उ मा विद्यालय धनुवासागर में बच्चों के साथ किया मध्न्याह भोजन डिंडोरी 15 अगस्त 2025
12 hours ago
कालिका माता प्रखंड, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया.
1 day ago
जिला कलेक्टर नेहा मीना ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
1 day ago
छपारा नगर के समस्त विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में सम्मान के साथ फहराया गया तिरंगा
2 days ago
झाबुआ के केशव विद्यापीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
2 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस – सुश्री निर्मला भूरिया