ताज़ा ख़बरें

*यातायात सुधार की मुहिम जारी

 

—-

*तेजाजी नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में हटाये गए अतिक्रमण*

 

त्रिलोक न्यूज़ चैनल

इंदौर, 03 मार्च 2025

इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के तहत सड़कों और फुटपाथ पर सामग्री रख कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण हटाये जा रहे है। इसी सिलसिले में आज नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा झोन क्रमांक 13 में कार्रवाई की गई। बताया गया कि झोन क्रमांक 13 के अन्तर्गत तेजाजी नगर चौराहे क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से बने 27 टीन शेड हटाये गये। अन्य अतिक्रमण भी हटाये गए। उक्त कार्यवाही में एसडीएम श्रीमती प्रियंका चौरसिया एवं जोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया आदि उपस्थित थे। रिमूवल की टीम व यातायात बल द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया। उक्त कार्यवाही में 19 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!