
रिपोर्टर संजय जैन बडौद आगर मालवा
आगर जिले के बड़ोद में स्थित शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान सत्र 2023 – 24 के कक्षा 12वीं के मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत 3 प्रति भावना विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की गई।
इसमें प्रेम प्रजापत, राधिका कुमावत और उर्मिला सूर्यवंशी शामिल है।
यह तीनों छात्र अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी है।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी और भाजपा नेता चंद्रेश शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आल्हा अधिकारी दशरथ मसानिया और शिक्षक कैलाश भावसार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विद्यालय के प्राचार्य पुष्पेंद्र गॉड के साथ पूरा स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहा।
संबंधित छात्रों ने सरकार की इस योजना की सराहना की। उनका
कहना है कि यह योजना विद्यार्थियों में पढ़ाई की प्रति उत्साह बढ़ाती है यह जानकारी संस्था के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने दी।













