
*दिव्यांग बंधु को मिला कृत्रिम पैर*
खण्डवा-संजय नगर खंडवा निवासी राजा पंवार को एक दुर्घटना में एक पैर कटवाना पड़ा इस बीच उनकी मुलाकात दादाजी मंदिर में लोकेश झंवर से हुई जिन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स खंडवा माहेश्वरी सेवा सहायता संस्थान खंडवा
की सहायता से राजा को कृत्रिम पैर लगाया गया कृत्रिम पैर लगते ही राजा पंवार की खुशी देखते ही बनती थी उन्होंने वहां मौजूद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल , सुभाष मेहता , अतुल अत्रीवाल, मनीषअग्रवाल, सुशील मंडलोई, अमीन खान, अनुप हिंदूजा, गौरव पिसाल, सुनील महाजन आदि माहेश्वरी सेवा संस्थान के रितेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सभी का आभार व्यक्त किया।












