ताज़ा ख़बरें

*पॉलिथीन जब्ती अभियान: जोन क्रमांक 2 में ₹2000 का जुर्माना*

खबर नगर निगम से

*पॉलिथीन जब्ती अभियान: जोन क्रमांक 2 में ₹2000 का जुर्माना*

आज दिनांक 27 नवंबर 2024 को नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत पॉलिथीन जब्ती अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम ने विभिन्न दुकानों और ठेलों पर छापेमारी की। अभियान के तहत 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान में जोन प्रभारी श्री मनीष पंजाबी के नेतृत्व में श्री जाकिर साहब, श्री अजय पटेल, श्री भट्ट साहब, वार्ड प्रभारी श्री धीरज दुबे और श्री भूवन श्रीमाली शामिल थे। इसके अलावा दरोगा धीरज गुर्जर, नितिन बिवाल और किशन के. जी. ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाना है। निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और पॉलिथीन का उपयोग न करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!