ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नीमच मैं बनाई गई 84 हजार वर्गफीट रंगोली

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने दी बधाई

नीमच में 84 हजार वर्गफीट में महान विभूतियों के 100 चित्रों वाली रंगोली बनाई गई है। इसे एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है।

दरअसल, संत डॉ. वसंत विजय महाराज के सान्निध्य में नीमच के दशहरा मैदान में 9 दिवसीय सनातन सर्वधर्म भैरव भक्ति उत्सव चल रहा है। इसके तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक कार्य किए जा रहे। इस कड़ी में 22 नवंबर को इंदौर के कलाकारों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में रंगोली बनाई। इसे बनाने में 100 घंटे (4 दिन) लगे। इसमें 26 टन रंगोली का प्रयोग किया गया। इसमें देश के 28 राज्यों के करीब 100 महापुरुष, क्रांतिकारी, संत व नेताओं के चित्र बनाए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!