अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एसपी ने चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ठहरने के लिए चिन्हित स्थानों का लिया जायजा

सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हरदोई।बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन संबन्धी ड्यूटी हेतु आगमन करने वाले अर्द्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के ठहरने हेतु हरपालपुर थाना क्षेत्र में चिन्हित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनपुर का निरीक्षण किया गया।एसपी ने अर्ध सैनिक बल व चुनाव ड्यूटी में आने बाले पुलिस कर्मियों के ठहरने हेतु मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!