अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पुलिस टीम ने छापा मारकर अबैध शस्त्र फैक्ट्री सहित तीन को किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

हरदोई।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान के क्रम में मल्लावां पुलिस,एसओजी,स्वाट सर्विलेंस टीम के संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में बने वह अधबनें शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली के देवी पूरवा कटरी में जाने वाले रास्ते पर झोपड़ी में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने शस्त्र निर्माण करते हुए गिरफ्तार किए गए राम लखन पुत्र हरद्वारी निवासी देवी पुरवा थाना मल्लावां, शेर सिंह पुत्र द्वारिका निवासी देवी पूरवा थाना मल्लावां, अजीत कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गंज जलालाबाद थाना मल्लावां के कब्जे से पांच तमंचे 315 बोर व 312 बोर तथा दो जिंदा व खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज कर कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!