हरदोई।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 18 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की नामांकन तैयारियों का आज जायजा लिया। उन्होंने नामांकन कक्ष की व्यवस्थाएं देखी तथा तथा आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
2,503 Less than a minute










