हरदोई। देर सायं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में जनपद के आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली आईटीआई परिसर से प्रारम्भ हुई। यह रैली सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा व गाँधी भवन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। नुमाइश चौराहा पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों व आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता 13 मई को वोट डालने अवश्य जाएं।
2,503 Less than a minute









