बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट
15/03/2024
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।
जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पश्चिमी चंपारण
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 65 मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें ध्रुप साह, छठिया देवी, देवन्ती देवी, गोपाल राम, दिलजान अहमद, प्रभावती देवी, गोदावरी देवी, रामदेव साह, सोनी बेगम, मुस्तफा बैठा, शिल्पी कुमारी आदि के नाम शामिल है।
जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, प्रभारी पदाधिकारी, जनता दरबार कोषांग, श्रीमती बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114








