Uncategorizedताज़ा ख़बरें

महिला थाना प्रभारी/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पती को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी


पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का माननीय न्यायालय के बाहर ही त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
बाराबंकी। आज दिनांक 13.03.2024 को पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी 01 मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये। महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक- दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दम्पती को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!