Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशरीवा

रीवा से बङी खबर छुहिया घाटी में लगा भयंकर जाम, रीवा-शहडोल मार्ग बाधित, छुहिया घाटी में थम जाते हैं वाहनों के पहिए?

रीवा जिले मे शुक्रवार को गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत छुहिया घाटी में जाम के कारण रीवा-सीधी व रीवा शहडोल ,अमरकंटक मार्ग बाधित, दो ट्रक के आपस मे टकराने से उत्पन्न हुई जाम की स्थिति, 1 किलोमीटर लगी वाहनों की लंबी कतार बताया गया कि बीच छुहिया घाटी में मोड़ पर दो मालवाहक भारी वाहन रात आपस मे टकरा गए थे, और एक-एक कर वाहनों की कतार गोंविंदगढ़ एवं बघवार की तरफ घाटी में बढ़ती गई। जिससे कुछ यात्री एवं निजी वाहन बीच जाम में फंसते चले गए। पीछे से वाहनो की लंबी कतार लग जाने से ऐसे वाहनों की वापसी भी संभव नहीं हो पाई लिहाजा वह बीच में ही फंसे रह गए। ऐसे में पुलिस की लापरवाही सामने आई है ,पुलिस कही भी दूर – दूर तक नजर नही आई ,ऐसे मे बस के ड्राइवर और आम जनता ने ही काफी मसक्कत करके जाम को खुलवाया !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!