Read Next
14 hours ago
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, भक्ति में डूबा पूरा परिसर।
14 hours ago
खंडवा पहुंचे फिल्म अभिनेता राजा मुराद, किशोर दा की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।
15 hours ago
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।
15 hours ago
राखी कलाई पर नहीं, चेतना में बांधने का पर्व; बाल संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन।
15 hours ago
विकास कार्यों में लापरवाही पर विधायक कंचन तनवे सख्त, अधूरे कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
1 day ago
दातागंज में ‘ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ आयोजित, प्रबुद्धजनों ने किया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
1 day ago
तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से अधेड़ की मौत, दो मासूम बच्चियां गंभीर
2 days ago
विश्व मांगल्य सभा के तत्वावधान में रामनगर के राम मंदिर में रुद्राभिषेक एवं हरियाली तीज का आयोजन।
2 days ago
संस्कृत सप्ताह को रोचक बना रहीं हर्षा शर्मा, विद्यार्थियों में बढ़ा संस्कृत के प्रति उत्साह
2 days ago
सड़क मरम्मत से लेकर संस्थागत एग्रीस्टेक पंजीयन और आवारा पशुओं के रोकथाम पर जोर
*प्रेस विज्ञप्ति थाना सिंहपुर * दिनांक 28.02.2024 *थाना सिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही – हत्या के आऱोपीयों को घटना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी महोदय नागौद के मार्गदर्शन में थाना सिंहपुर पुलिस की कार्यवाही *घटना का विवरण* - दिनांक 27.02.2024 को फरियादी शंखा अहिरवार S/O स्व. विशेषर अहिरवार उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बौलिहा थाना सिंहपुर का रिपोर्चट किय़ा कि दिनांक 27.02.2024 करीब 3.00 बजे दोपहर में लडका रामजी अहिरवार मंगलभवन के बगल वाले खेत की फसल देखने गया, उसी समय मुकेश अहिरवार हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर, रामबहोरी अहिरवार हाथ मे लोहे का राड लेकर, नंदी लाल अहिरवार, संदीप अहिरवार हाथ में लाठी डंडा लेकर अपने घर तरफ से दौड़ते हुये आये, मेरे लडके रामजी अहिरवार की हत्या करने की नियत से मुकेश अहिरवार मेरे लडके रामजी के सिर में कुल्हाड़ी से मारा जो वही खेत में गिर पडा, तब रामबहोरी अहिरवार रड से, नंदीलाल अहिरवार, संदीप अहिरवार लाठी डंडा से मुकेश अहिरवार कुल्हाड़ी से मारने लगे तब मेरा लडका जोर से चिल्लाया तब मैं नाती बृजभान उसकी पत्नी प्रेमवती अहिरवार मना करने लगे, राजेन्द्र अहिरवार लाठी लेकर आया वह भी मारपीट मेरे लड़के रामजी को करने लगा, तब हम सभी लोग दौडे व रामजी को खेत से उठाकर बाहर ले आये, आटो की व्यवस्था करके लड़के रामजी को उपचार कराने जिला अस्पताल सतना लेकर गये उपचार दौरान रामजी अहिरवार की मृत्यु हो गई है । फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र.61/24 धारा 302,34 ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आऱोपी गण 1.मुकेश अहिरवार 2.रामबहोरी अहिरवार 3.संदीप अहिरवार 4.नन्दीलाल अहिरवार सभी निवासी बौलिहा थाना सिहंपुर को पता तलास कर गिरफ्तार किया गया । मामले के आरोपी राजेन्द्र अहिरवार सकुनत से फरार है जिसकी पता तलास की जा रही है । गिरफ्तार शुदा आऱोपीगण को पेश न्यायालय किया गया माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपीगण को उप जेल नागौद में दाखिल कराया गया है । *घटना का कारण*- आरोपी मुकेश अहिरवार की पत्नी का मृतक रामजी अहिरवार के लडके तेजभान के साथ भागना, मृतक के घर पर रहने पर से रंजिश को लेकर । *गिरफ्तार आऱोपी का नाम* – 01.संदीप अहिरवार पिता रामबहोरी अहिरवार उम्र 23 वर्ष 2.नन्दीलाल अहिरवार पिता स्व. श्री रामदास अहिरवार उम्र 58 वर्ष 3.श्री रामबहोरी पिता स्व. श्री रामदास अहिरवार उम्र 46 वर्ष 4.मुकेश अहिरवार पिता श्री रामबहोरी अहिरवार उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम बौलिहा थाना सिंहपुर *फरार आऱोपी का नाम * - राजेन्द्र अहिरवार पिता रामजस अहिरवार सा.बौलिहा थाना सिंहपुर *जप्ती का विवरण* -कुल्हाडी,राड एवं डंडा *सराहनीय भूमिका* – उप निरी. शैलेन्द्र पटेल थाना प्रभारी सिंहपुर,उप निरी. आर.पी. त्रिपाठी चौकी प्रभारी रैगांव,सउनि सरोज रावत,सउनि देवेन्द्र मिश्रा,प्र.आर. राजेश दुबे,.शोभित सिंह,आर. पुष्पेन्द्र सिंह,आर.अमितेश जायसवाल ,आर.राजेश कोल,सायबर सेल से उप निरी. अजीत सिंह एवं टीम।
Back to top button
error: Content is protected !!