
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.
राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज को शुक्रवार को रीठी विकास खंड मुख्यालय में संचालित महावीर चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर विनयांजलि दी। बच्चों को पूज्य गुरुदेव के त्याग, तपस्या एवं राष्ट्र भक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विद्यालय समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जैन कहा कि पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रम्हलीन होने का समाचार सम्पूर्ण भारतवर्ष के अपूर्णीय क्षति है। ब्रम्हलीन महाराज जी ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं। मानव कल्याण व चेतना जागृति में उनका योगदान युग युगांतर तक हमारे हृदय में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवनपथ पर शाश्वत रहेंगे। पूज्य महाराज जी ने सिर्फ अपना देह त्याग किया है उनके विचार युगों-युगों तक मानव जाति को मार्गदर्शित करते रहेंगे। इस दौरान दिव्या कृति बर्मन, अशोक सेन, पराग सेन, वीरन पटेल, शिब्बू लोधी, राखी प्रजापति, संगीता पारोचे, संगीता तिवारी, राखी चक्रवर्ती, दिव्या दुबे, अंकिता बर्मन, निशा खान, काजल पटेल, हेमलता सिंह, आलिया नाज, नाजिया खान, ऋचा लखेरा, एकता नामदेव, नजमा खान सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही।












