Uncategorizedगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़: विशुनपुरा पिकअप पलटने से 18 घायल 3 सदर अस्पताल रेफर

जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे।

विसुनपुरा के सारो गांव में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोग घायल हो गए। घटना में तीन की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार को घटनास्थल से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है।

घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।

 

इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत हैं। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक पिकअप वाहन से पिपरिकला में चल रहे जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे। सारो स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच कर घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद किया। कुछ लोग खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!