
फल विक्रेता ने पार्षद के सीने में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर
सतना। सतना के सिविल लाइन इलाके में फल विक्रेता के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक दुकानदार ने पार्षद महेंद्र पांडेय पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गए। पार्षद को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो फल विक्रेताओं के बीच विवाद हो रहा था जहां पार्षद महेंद्र पांडेय बीच बचाव में पहुंचे थे। इस दौरान पार्षद को चाकू लग गया जिसके चलते गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। पार्षद पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी रामपाल गुप्ता और कमलेश गुप्ता के खिलाफ सिटी कोतवाली में 307 का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित रोहित गुप्ता और रामपाल गुप्ता में एक हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ससुर दामाद हैं। महापौर योगेश ताम्रकार भी तत्काल अस्पताल पहुंचे हैं।जानकारी के अनुसार बाला जी फ्रूट के नाम पर टाटा मैजिक में चार दिन पहले आरोपी रामपाल गुप्ता ने काम शुरू किया था