श्री बंशीधर नगर:- विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया
. इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें 700 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किए.भंडारा का शुभारंभ बंशीधर नगर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव समाजसेवी युवा नेता भोला सोनी उर्फ बाला और विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौरव पांडे ने और संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खीर को श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण कर किया. भंडारा कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक अनवरत चलता रहा.जिसमें श्रद्धालु उमड़ते रहें.वही मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण सड़क से आने जानेवाले यात्रियों को भी लोगो द्वारा प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय युवा समाजसेवियों के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया जाएगा.वही संध्या में महा आरती का कार्यक्रम होगा.उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन भंडारा करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है.उन्होंने कहा की हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगो की भरपूर आस्था है.जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है.भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय समाजसेवी विकास वल्लभ पांडेय, शशि जायसवाल बजरंग दल भंडारा आयोजक समिति के हवाई ललित पासवान,बजरंग संयोजक उत्कर्ष जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद संगठन मंत्री राहुल जायसवाल विकास कुमार, पिंटू कुमार, बादल पासवान, निखिल कुमार तिवारी, ललित पासवान, अखिलेश कुमार, विजय जायसवाल, राहुल चंद्रवंशी, बादल आर्ट आदि ने अपना-अपना योगदान दिया.
संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा जिला कोर समिति की बैठक संपन्न।
13 hours ago
खंडवा में धर्म, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी..बोले – ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा नहीं झुकी, दुष्प्रचार किया जा रहा है…
23 hours ago
*पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
23 hours ago
थाना मूंदी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जैल।
23 hours ago
रामनगर मल्टी हनुमान मंदिर परिसर में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न
23 hours ago
*₹843 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन, खंडवा के विकास को मिलेगी नई गति*
24 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
24 hours ago
शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में गुरुपूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन हुआ
1 day ago
*सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव गुरुवार से*
1 day ago
युवाओं के हक में कांग्रेस की हुंकार, जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन में खंडवा कांग्रेस ने दिखाई ताकत