Uncategorizedछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंधमतारी

नगरी ब्लाक के ग्राम भोतापारा में लगाया गया चलित थाना

नगरी ब्लाक के ग्राम भोतापारा में लगाया गया चलित थाना

नगरी..18-02-24..अशोक संचेती

*थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा ग्राम भोतापारा में लगाया गया चलित थाना*

*धमतरी पुलिस द्वारा”तुंहर पुलिस तुंहर द्वार” के तहत शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए लगाया गया था चलित थाना*

*धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना/चौकी क्षेत्र के ग्रामों में लगाया जायेगा चलित थाना एवं शिकायतों का किया जायेगा निराकरण*

थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा ग्राम भोथापारा में ग्राम में शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया था।
थाना प्रभारियों द्वारा गांव गांव में जाकर ग्रामीणों के शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए लगातार चलित थाना लगाया गया जा रहा है, जिसके माध्यम से शिकायतों एवं समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है।
चलित थाना में अधिक संख्या में भोतापारा के ग्रामवासी उपस्थित थे।

चलित थाना लगाकर लोगों को कानून के प्रति लोगों में जागरूकता लाने अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य पुलिस जन चौपाल लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है।
आज कल सायबर संबंधी अपराध बढ़ गए हैं जिसके संबंध में जानकारी देकर बचने के संबंध में जानकारी दी गई।

अभी भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के वायु सेना में भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भी भर्ती में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया,जिसके लिए धमतरी पुलिस द्वारा नि:शुल्क फिजिकल एवं लिखित परीक्षा के लिए तैयारी एवं मार्गदर्शन दिये जायेंगे।

ग्रामवासियों को नये कानून की जानकारी एवं साइबर अपराध जैसे लॉटरी लगने,टॉवर लगाने,एटीएम चालू करने के नाम से फर्जी कॉल्स आते है जिससे बचने की धमतरी पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों से अपील कर जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह,थाना केरेगांव स्टॉफ ग्राम भोतापारा के सरपंच सहित ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!