Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडाताज़ा ख़बरें

गैरइरादतन मृत्यु करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना कौड़िया पुलिस द्वारा गैरइरादतन मृत्यु करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-385/23, धारा 304,325,323,504, 506,147,149 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 05.12.2023 को थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम चकईपुरवा मौजा बनगाई में दो पक्षों के मध्य बहेला जानवर हांकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षीगणों द्वारा वादी रामजागे पुत्र धनलाल पासवान व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिसमें वादी के लड़के राजकुमार उर्फ निरहू को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। वादी के तहरीर पर थाना कौड़िया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 18.02.2024 को थाना कौड़िया के उ0नि0 प्रशान्त कुमार गुप्ता मय टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!