ताज़ा ख़बरें

गणेश उत्सव से पहले कृत्रिम विसर्जन कुंड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश

खास खबर

  • गणेश उत्सव से पहले कृत्रिम विसर्जन कुंड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

खंडवा। गणेश उत्सव नजदीक होने को देखते हुए नगर निगम द्वारा झीलोंध्यान भैरव तालाब परिसर में निर्माणाधीन कृत्रिम विसर्जन कुंड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। आज महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन कृत्रिम कुंड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति एवं शेष कार्यों की जानकारी लेते हुए गणेश उत्सव से पूर्व निर्धारित समय-सीमा में कृत्रिम कुंड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि शहर की प्राचीन धार्मिक धरोहर पद्म कुंड के संरक्षण के उद्देश्य से इस कृत्रिम कुंड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद गणेश उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों पर स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम कुंड में किया जाएगा, जिससे पद्म कुंड को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमर यादव, एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, श्री विक्की बावरे, पार्षद श्री धर्मेंद्र पालीवाल, निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, श्री सावन दुधे, श्री भूषण यादव, श्री लुभीत यादव सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!