झारखंड

नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

 

चौपारण। प्रखंड के सिंघरावां पंचायत के ग्राम टीटही में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूरवर्ती आबादी तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम के दौरान एएनएम, स्वास्थ्य सहिया तथा आसपास की महिला मंडलों की दीदियों द्वारा शिव चर्चा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश कराया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक,पंचायत समिति सदस्य विजय मधेसिया, भाजपा नेता देवल यादव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!