ताज़ा ख़बरें

*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

खास खबर

*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

जिला-खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, अपहरण सम्बन्धी अपराध एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 150/26 धारा-137(2), 87,64(2)m, बीएनएस. एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट की अपह्रता नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 03.07.2026 को फरियादी ने चौकी पुनासा मे रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी कही चली गई है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने कि शंका के आधार पर अपराध क्रमांक 150/26 धारा 137(2) का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर अपहर्ता की तलाश तकनिकी सहायता से टीम द्वारा अपह्रता नाबालिक बालिका को आरोपी जयकिशन पिता श्यामलाल खतवासे निवासी छोटी धमणगांव के कब्जे से दस्तयाब किया गया बाद अपह्रता के कथन अनुसार प्रकरण मे धारा-87, 64(2)m, बीएनएस. एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर वैधानिक कार्यवाही विधिवत पूर्ण कर आरोपी जयकिशन को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी जयकिशन का जेल वारण्ट प्राप्त होने पर जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!