ताज़ा ख़बरें

दशहरा मैदान में योग कक्षा का 13वां दिवस संपन्न, नागरिकों से जुड़ने की अपील

दशहरा मैदान में योग कक्षा का 13वां दिवस संपन्न, नागरिकों से जुड़ने की अपील

रिपोर्टर संजय जैन

बड़ौद। दशहरा मैदान के खुले प्रांगण में आज योग कक्षा का 13वां दिवस उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। प्रातःकालीन शुद्ध हवा, पक्षियों की मधुर चहचहाहट और प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास कर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने नगर के समस्त नागरिकों से योग कक्षा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का अनुरोध करते हुए कहा कि

नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन निरोगी रहता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग अपनाने की अपील करते हुए संदेश दिया – “करें योग, रहें निरोग।”

उल्लेखनीय है कि मुकेश शर्मा लंबे समय से बड़ौद में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। वे लगातार नागरिकों से योग अपनाने का अनुरोध करते रहे हैं। इसके पूर्व भी बस स्टैंड स्थित मुस्तिधाम में टिन शेड निर्माण एवं व्यवस्थाओं की देखरेख में उनका सहयोग सराहनीय रहा है। नगर के लोग उनकी सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हैं।

बहुत जल्द योग शिवर लगाने का प्रयास भी कर रही हे

योग समिति बड़ौद

मुख्य प्रशिक्षक सेवकराम प्रजापत वर्ष 2014 से बड़ौद नगर में निःस्वार्थ भाव से योग प्रशिक्षण

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!