ताज़ा ख़बरें

भव्य कलश यात्रा के साथ भावसार समाज के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ भावसार समाज के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

बड़ोद। भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार एवं श्रीराम दरबार, राधाकृष्ण व हिंगलाज माताजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद भावसार मंदिर मठ यज्ञशाला से कलश यात्रा निकाली गई। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने परंपरागत वस्त्र धारण कर सिर

पर कलश रखकर सहभागिता की। समाजजन जय राम के जयघोष और भक्तिमय नृत्य के साथ यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर पहुंची। वहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। महोत्सव के तहत सर्वप्रायश्चित, मंडप प्रवेश, पंचांग कर्म, अरणि मंथन एवं जलाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 जून तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन हवन, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई।

इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिला मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का संगम दिखा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!