ताज़ा ख़बरें

सक्षम, लायन्स व नेत्रदान समिति ने विश्व नेत्रदान दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम।

खास खबर

सक्षम, लायन्स व नेत्रदान समिति ने विश्व नेत्रदान दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम।

सक्षम, लायन्स व नेत्रदान समिति ने जागरूक कर भरवाए नेत्रदान घोषणा पत्र।

खण्डवा। विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति खण्डवा ने 10 जून बुधवार को लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था खण्डवा व जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से जिला चिकित्सालय परिसर में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़ सक्षम मालवा प्रान्त की सक्षम खण्डवा इकाई के जिला अध्यक्ष नारायण बाहेती, सचिव रविन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवेंद्र जैन, दिलीप दशोरे,रवि टवरमलानी उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन करते हुए नारायण बाहेती ने नेत्रदान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नेत्रदान में सिर्फ कार्निया ही निकाला जाता है पूरी आंख नही निकाली जाती है।नेत्रदान निःशुल्क होता है जिस स्थान पर मृत देह होती है वहाँ पर जाकर टीम नेत्रदान करती है।समिति के वरिष्ठ व नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले ने बताया कि मृत्यु के 6 घण्टे बाद तक नेत्रदान किया जा सकता है।नेत्रदान से कम से कम 2 लोगो को नेत्र ज्योति प्राप्त होती है।देवेंद्र जैन ने कहाकि समिति द्वारा नेत्रदान के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।हम सभी को नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए व और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। समाजसेवी सुनील जैन ने नेत्रदान अभियान को लेकर समिति संयोजक नारायण बाहेती के साथ सक्षम, लायंस, एवं नेत्रदान समिति को धन्यवाद देते हुए बताया कि कार्यक्रम से प्रभावित होकर 48 व्यक्तियों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर दिए।इस अवसर पर गांधीप्रसाद गदले,सुशीला गदले,हीरालाल जोशी,
ओमप्रकाश अग्रवाल,रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, अखिलेश गुप्ता, प्रेम नारायण पिपलोनिया,निर्मल मंगवानी,इशिता,रिषिका व मयंक टवरमलानी ने नेत्रदान हेतु अपने सुझाव दिए।सभी को नेत्रदान हेतु संकल्प दिलाया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि डॉ सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, नारायण बाहेती, अनिल बाहेती, राजीव मालवीय, राजीव शर्मा,घनश्याम वाधवा, समाजसेवी सुनील जैन,गांधी प्रसाद गदले,डॉ राधेश्याम पटेल,सुरेंद्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, आशा उपाध्याय लायन्स, लियो,सक्षम संस्था एम के आई बैंक,जिला चिकित्सालय , मेडिकल कालेज व समिति सदस्यों के सहयोग से 522 लोगो के मरणोपरांत नेत्रदान किये गए व जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 8000 से अधिक नेत्रदान घोषणा पत्र भरे गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!