ताज़ा ख़बरें

*संजय गंगराड़े अध्यक्ष व शीतल उबेजा सचिव मनोनीत*

खास खबर

*संजय गंगराड़े अध्यक्ष व शीतल उबेजा सचिव मनोनीत*
*लायन्स क्लब खण्डवा आनंद के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न*
खंडवा। लायंस क्लब खंडवा आनंद की साधारण सभा का आयोजन शहर की निजी होटल में संपन्न हुआ। बैठक में क्लब के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
नॉमिनेशन कमेटी के चेयरपर्सन लायन पवन दीक्षित ने समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि निर्धारित समयावधि में घोषित पदों हेतु अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया।
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लायन संजय गंगराड़े को अध्यक्ष, लायन शीतल उबेजा को सचिव तथा लायन सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही लायन गुरजीत चावला को प्रथम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नारायण बाहेती ने बताया कि क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन हरजीत खरबंदा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सदस्यों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में क्लब सेवा, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा।
बैठक में पूर्व पीडीजी लायन रणवीर सिंह चावला, पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन सुरेंद्र सिंह सोलंकी, समाजसेवी सुनील जैन, पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन अविनाश शुक्ला सहित क्लब के डॉ अनूप पटेरिया, डॉ रेखा पटेरिया ,शैला शुक्ला ,ज्योति गंगराड़े, परमित कौर खरबंदा ,रविंद्र कौर चावला व सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!