
श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में हुआ आरम्भ कावड़ यात्रा का स्वागत।

खंडवा। आरंभ ग्रुप द्वारा देवझिरी भोजाखेड़ी से भीमकुंड (खंडवा) तक तृतीय वर्ष की कावड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की यात्रा के दौरान छैगांव माखन स्थित श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में बालाजी ग्रुप द्वारा सभी कावड़ियों का माला पहना कर और पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। साथ ही कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि कावड़ियों और शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए की जाने वाली साधना है।
इस दौरान आरंभ ग्रुप से अमर यादव, रोहित मिश्रा, निकेत मालाकार, अप्पू पवार, टम्मा पटेल, विजय पवार, शिवम पटेल और मोहित सोनी उपस्थित थे, जबकि बालाजी ग्रुप से रितेश गोयल, स्नेहा गोयल,अर्पित पुरी , सुनील जैन, पिंकू अग्रवाल, रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल, प्रीतम गोयल, मनीष तायड़े, आकांक्षा आदि उपस्थित थे।









