ताज़ा ख़बरें

स्थानीय निर्वाचन सम्बंधी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

खास खबर

स्थानीय निर्वाचन सम्बंधी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

स्थानीय निर्वाचन से सम्बंधित मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों के लिए अपने दल की फोर्स से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें। साथ ही बताया गया कि जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक वार्डों की मतदाता सूची में शामिल हैं, उनके नाम किसी एक वार्ड की मतदाता सूची से काटे जाएं। जो मतदाता शहर छोड़कर अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम भी सूची से काटे जाएं। अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के इस शुद्धिकरण अभियान में सहयोग की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!