ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री के बिगड़े बोलों के विरोध में कांग्रेस ने गांधी भवन में जताया आक्रोश,जमकर की नारेबाजी

खास खबर

मुख्यमंत्री के बिगड़े बोलों के विरोध में कांग्रेस ने गांधी भवन में जताया आक्रोश,जमकर की नारेबाजी

मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अनुचित है और इससे राजनीतिक संवाद की गरिमा प्रभावित होती है “उत्तमपाल सिंह”

खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी एवं बिगड़े बोलों के विरोध में सोमवार 1 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को मर्यादित और शालीन भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अनुचित है और इससे राजनीतिक संवाद की गरिमा प्रभावित होती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने तथा सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन और स्वस्थ राजनीतिक संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी का खंडवा कांग्रेसजन ने केक काटकर गांधी भवन में जन्मदिन भी मनाया

इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय विशाल जैन,इमरान गौरी ,डॉ शरद हरणे,मनोज मंडलोई ,राजकुमार केथवास, हेमलता पालीवाल, दिव्यांश ओझा, मुजाहिद कुरैशी, राजू सुनगत, हुकुम मेलुन्दे, रशीद बाठिया, असलम गौरी, मोइज खान, शैलेंद्र भाई, मोटू लोहार ,शराफ़त खान ,मुन्नू बाउजी ,फरहान खान ,शब्बीर कादरी ,नौषाद भाई, हुकुम वर्मा, शोएब शाह ,अयान पठान, शफीक सिद्दीकी, फरीद भाई, जशीम खान, लोकेंद्र गंगराड़े ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!