थाना मूंदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलवा मे हुयी डकैती का खुलासा कर मश्रुका सहित अपचारी को लिया अभिरक्षा मे
जिला-खण्डवा दिनांक 01.06.26
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, चौरी, डकैती जैसे अपराध के आरोपी के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी मे थाना मूंदी की टीम द्वारा अपराध क्रमांक 209/ 26 धारा 309(6),127(2),331( 6) बीएनएस मे लगातार आरोपी की तलाश करते हुए घटना का खुलासा कर अपचारी को अभीरक्षा मे लेकर घटना मे उपयोग किया गया लोडिंग वाहन एवं लुट का मश्रुका जप्त किया गया ।
घटना का विवरण :- फरियादी द्वारा दिनांक 23.05.26 को रात्री के समय अज्ञात 4-5 लोगो के द्वारा मारपीट कर लूट ले जाने के संबंध रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मूंदी मे अपराध क्रं 209/26 धारा 309(6),127(2),331(6) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी पर 8000₹ के इनाम की उद्घोषणा कर थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व मे टीम गठित कर तत्काल आरोपिय का पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए टीम द्वारा लगातार आसपास, सीसीटीव्ही एवं सीडीआर की मदद से एक संदिग्ध को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया। घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर अपने 4 अन्य साथियो के साथ मिलकर डकैती को अंजाम देना स्वीकार किया गया अपचारी के कब्जे से चांदी के दो कडे एवं घटना में प्रयुक्त एक लोडिंग वाहन जप्त किया गया है।
2,502 1 minute read













