ताज़ा ख़बरें

गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ आज सोमवार से शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।

खास खबर

गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ आज सोमवार से शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।

आयोजित कार्यक्रमों को लेकर तुलसी उद्यान एवं माणिक्य वाचनालय में तैयारियां पूर्ण।

तुलसी उद्यान में स्थित प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर समिति ने विधायक, महापौर का माना आभार।

खंडवा। आज सोमवार से 17 से 19 अगस्त तक होने वाला तुलसी पुण्यतिथि उत्सव कार्यक्रम समिति का 102 वाँ साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन है, यह आयोजन तीन दिवसीय होगा जिसमें चार वर्गों में श्रीरामचरित मानस पर आधारित विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं होगी । समाजसेवी एवं समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश की यह पहली तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति है जिसे संचालित हुए 102 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हर्ष का विषय है कि इसकी स्थापना महान साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर माखनलाल चतुर्वेदी के द्वारा प्रारंभ हुआ था। आज सोमवार नाग पंचमी तुलसी पुण्यतिथि उत्सव प्रारंभ होगा। प्रातः 9:00 बजे सराफा स्थित तुलसी उद्यान में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ इस उत्सव का शुभारंभ होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछले वर्ष तुलसी पुण्यतिथि के माल्यार्पण कार्यक्रम में पहुंची विधायक कंचन तंनवे ने घोषणा की थी कि प्रतिमा स्थल के
सौंदर्यी करण के साथ स्टील की रेलिंग एवं स्टील की सीढी का निर्माण विधायक निधि द्वारा करवाया जाएगा। विधायक जी की घोषणा के अनुसार तुलसी प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण के साथ स्टील की रेलिंग एवं स्टील की सीढ़ी का कार्य पूर्ण हुआ। रविवार को तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के सदस्यों के साथ विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे द्वारा प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया गया। इस अवसर मुकेश तनवे मैं कहां की ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लगे मेरा संदेश के माध्यम से विधायक द्वारा विधायक निधि से यह कार्य करवाया गया उन्होंने वर्षों से चल रहे इस उत्सव को लेकर समिति को धन्यवाद दिया। वही महापौर अमृता अमर यादव के निर्देश पर तुलसी प्रतिमा के आसपास की सफाई के साथ रंगाई, पुताई, कलर एवं प्रकाश व्यवस्था करवाई गई। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि स्थानीय माणिक्य वाचनालय में ये सभी प्रतियोगिताएं आज से प्रारंभ होगी होगी जिसमें प्रश्नोत्तरी, निबंध, दोहा एवं छंद का पठन, चित्रकला, वाद विवाद, विविध वेशभूषा, लघुकथा, अभिनय, एकांकी नाटक, तत्काल भाषण सहित अनेक प्रतियोगिताएं होगी । समस्त प्रतियोगिताओं में नि:शुल्क भाग लिया जा सकेगा। सुनील जैन ने बताया कि तुलसी उत्सव पुण्यतिथि के ही अंतर्गत हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को नगर के बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें देश के बड़े कवि भाग लेकर कविता पाठ करेंगे, साथ ही देश के प्रसिद्ध एक कवि को तुलसी माखन पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, भावेश बिल्लौरै, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता सुनील जैन एवं महोत्सव समिति के पदाधिकारी ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे एवं महापौर अमृता अमर यादव का तुलसी प्रतिमा के सौंदर्यीकरण को लेकर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!