
*सद्भावना मंच का एक शाम देशभक्तों के नाम कार्यक्रम संपन्न*
*हर घर तिरंगा,हर हाथ तिरंगा का हुआ आयोजन*
खंडवा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना मंच के समस्त सदस्यों ने तिरंगे लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया मंच के माली कुआँ स्थित कार्यालय में एक शाम देशभक्तों के नाम कार्यक्रम में संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद जैन ने कहा कि आजादी हमें अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है।हमें उनके आदर्शों को याद रखते हुए देश की एकता,अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए और समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।सद्भावना मंच के प्रमोद जैन,जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,गणेश भावसार,ओम पिल्ले,त्रिलोक चौधरी,सुरेंद्र गीते,अनूप शर्मा,राधेश्याम शाक्य,एम एम कुरैशी,योगेश गुजराती,मनीष गुप्ता,कमल नागपाल,मुरली कोडवानी,योगेश गदले,एन के दवे,रजत सोहनी,सुनील सोमानी,अजय मंडलोई,विजया द्विवेदी,संजय गदले रामदास शर्मा,राजेश पोरपंथ आदि ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।











