ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में*

घटना का संक्षिप्त विवरण- खण्डवा शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेकर के निर्देशानुसार, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.08.2026 को टीम लोहरी नाका पर वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन चैंकिग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल हिरो होण्डा MP12ZH0684 लेकर आया, जिसके संबंध में कागजात मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करते उक्त मोटर सायकिल चोरी की होना एवं इसके अतिरिक्त भी 03 अन्य वाहन चोरी किया जाना बताया गया। आरोपी के मेमो अनुसार रेल्वे क्वाटर सियाराम चौक के पास से 03 वाहन बरामद किए गए। बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – श्याम पिता मोहल कलाडे उम्र 20 वर्ष निवासी छोटा बोरगांव थाना पदमनगर जिला खण्डवा

बरामद वाहन –
(1) हीरो होण्डा MP12ZH0684 थाना सिटी कोतवाली अप.क. 525/26 कीमत 70000 रु.
(2) एचएफ डीलक्स गाड़ी MP12MW8495 थाना सिटी कोतवाली अप.क. 259/26 कीमत 30000 रु.
(3) हीरो स्पलेंडर गाड़ी MP12MH3613 थाना पंधाना अप.क. 351/26 कीमत 30000 रु.
(4) E Bike स्कूटी बिना नंबर कीमत 30000 रु.

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!