ताज़ा ख़बरें

खण्डवा पुलिस का ‘जनसंवाद’ अभियान थानों में जमी चौपाल, सुरक्षा और जागरूकता पर चर्चा

खास खबर

खण्डवा पुलिस का ‘जनसंवाद’ अभियान थानों में जमी चौपाल, सुरक्षा और जागरूकता पर चर्चा
यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
खंडवा, 10 मई 2026
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने एवम मैदानी अधिकारियों की आम जनता के बीच उपस्थिति बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित किए जाने एवम क्षेत्र की जनता के साथ संवाद बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में जिला खण्डवा के अलग अलग थानों द्वारा अलग अलग स्थानों पर जनसंवाद आयोजित किए गए।
इसी प्रकार थाना कोतवाली एवं थाना मोघट, पदमनगर क्षैत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर की उपस्थिति मे थाना प्रभारीयो द्वारा जन संवाद रखा गया । एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा चीराखदान मे जन संवाद कार्यक्रम रखा गया, हरसूद क्षेत्र के ग्राम सडीयापानी मे ग्राम सरपंच एवं कोटवार की उपस्थिति में, मूंदी क्षेत्र के ग्राम बांगरदा में‌‌ जन संवाद किया गया| थाना खालवा‌‌ क्षेत्र के ग्राम धामा सरपंच पटेल की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, थाना किल्लौद के ग्राम लहाडपुर में, रोशनी चौकी के ग्राम पटाजन में, थाना पंधाना क्षेत्र के ग्राम आरूद में, चौकी मोरटक्का ग्राम इनपुन मुस्लिम मोहल्ले में एवं ग्राम भोगावां मे, चौकी पुनासा स्टॉफ, थाना नर्मदानगर ग्राम चिकढालिया मे, चौकी बोरगांव अंतर्गत ग्राम खिराला मे, थाना मांधाता से नए बस स्टैंड , ग्राम गरुड़ में यातायात के संबंध में हेलमेट धारण करना, टू व्हीलर वाहन पर तीन सवारी नहीं बिठाना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, पिकअप वाहनों में सवारी नहीं बैठाना आदि के संबंध में जानकारी दी गई साइबर फ्रॉड व सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई तथा डायल 112 की जानकारी साझा की गई, गांव में कोई भी अवैध गतिविधियां की जानकारी साझा करने हेतु बताया गया| थाना जावर के ग्राम मुंडवाड़ा मे जन सवाद किया गया जहा। डीएसपी मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान सर द्वारा । एवं आशापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम फेफरी सरकार में जनसंवाद की चौपाल लगाई जिसमें एसडीओपी महोदय चौकी आशापुर प्रभारी एवं ग्राम के सभी गण माननीय नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे जिन्हें यातायात सुरक्षा एवं नशा मुक्ति एवं साइबर के बारे में जानकारी प्रदाय की गई एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!