
युवाओं के सुनहरे भविष्य का खुला द्वार: कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने किया ‘L&T ट्रेनिंग सेंटर’ का भव्य आगाज़।

खण्डवा। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों के दिलों पर राज करने वाले मंत्री डॉक्टर कुं विजय शाह अपने जनप्रतिनिधि होने का पूरा दायित्व निभा रहे हैं, इसीलिए विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार आशीर्वाद दिया है। मंत्री कुं विजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाकर सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराई हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अपने क्षेत्र ही नहीं जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए उन्होंने कदम बढ़ाए हैं। जनजातीय अंचल के युवाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में रविवार को एक बड़ा अध्याय जुड़ गया। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में ग्राम आंवलिया में ‘लार्सन एंड टुब्रो (L&T) निर्माण कौशल प्रशिक्षण केंद्र’ का गरिमामय शुभारंभ हुआ। वन विभाग और देश की प्रतिष्ठित कंपनी L&T के इस संयुक्त प्रयास से अब क्षेत्र के युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
“हाथों में हुनर होगा, तो स्वाभिमान से बढ़ेंगे कदम” –
क्षेत्र के विधायक प्रदेश शासन में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को सीधे रोजगार के काबिल बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा—”अब हमारे जनजातीय और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बेटों को बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। इस केंद्र में उन्हें आधुनिक निर्माण तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वे सम्मानजनक वेतन और सुविधाओं के साथ देश की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री विजय शाह ने इस नवाचार के लिए वन विभाग के अधिकारियों और L&T प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली पहल बताया।नि:शुल्क सुविधाओं के साथ
‘सीखो और कमाओ’ का अवसर
इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ युवाओं के लिए रहना, खाना, यूनिफॉर्म और जूते पूरी तरह नि:शुल्क हैं। प्रशिक्षण के दौरान और उसके बाद रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ।
कार्यक्रम में L&T कंपनी के उच्चाधिकारी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिससे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। ‘जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केंद्र’ आंवलिया अब युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।











