ताज़ा ख़बरें

पूरे देश में कमल खिलाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,दो दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का हुआ समापन।

खास खबर

पूरे देश में कमल खिलाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,दो दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का हुआ समापन।

जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र और देश के कई प्रांतो में चल रही है विकास करने वाली भाजपा सरकार, ,विजयशाह,

खंडवा। पूरे देश में इन दोनों भाजपा संगठन मजबूती को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन जिला स्तर पर चल रहा है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश पर खंडवा जिले में भी दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। पार्टी संगठन में लगातार मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए 12 विषयों पर प्रदेश के अलग-अलग प्रमुख वक्ताओं ने आकर अपने-अपने विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दूसरे दिन समापन अवश्य पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने इस शानदार अभ्यास वर्ग के लिए सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार पार्टी के सभी कार्यक्रमों को हम सफल बनाते चले। जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा ने विवेकानंद एवं रामकृष्ण परमहंस भगवान श्री राम पर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी, वही समापन सत्र के अंतिम वक्ता के रूप में मंत्री को और विजय शाह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि आप सभी जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र के साथ लगभग 20 से भी अधिक प्रांतो में भाजपा समर्थित सरकार मौजूद है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत खंडवा में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज शाम 6:00 राष्ट्रगान के साथ भंडरिया रोड स्थित मीत परिसर में संपन्न
हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को
दूसरे दिन अभ्यास वर्ग में वैचारिक और राजनीतिक विषयों पर मंथन हुआ।
दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इसके बाद आयोजित सत्रों में श्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाँव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने देश के समक्ष मौजूद राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एकात्म मानव दर्शन पर विशेष व्याख्यान
शिविर के अंतिम चरण में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे ने एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे वैचारिक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
श्री पुष्यमित्र भार्गव ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा की, जबकि सुश्री कविता पाटीदार ने गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
समापन सत्र में संगठन विस्तार का आह्वान
कार्यक्रम का समापन मंत्री विजय शाह की उपस्थिति में हुआ। समापन सत्र में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित वर्ग में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,
जिले के प्रभारी श्री अंबाराम जी कराड़ा, शिवीर के प्रभारी बड़वानी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम जी सोनी ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर मंत्री विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे जी,मांधाता विधायक नारायण पटेल , खंडवा महापौर अमृता यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , पिंकी राठौर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा , पूर्व महापौर भावना शाह पूर्व महापौर अणिमा उबेजा जी, दशरथ कलमे, नरेंद्र सिंह तोमर,वरिष्ठ जिला महामंत्री एवं वर्ग नियंत्रक धर्मेंद्र बजाज जी, महामंत्री सूरजपाल सोलंकी जी,पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे ,प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री चारू लता यादव ,अमर यादव त्रिलोक पटेल , गणेश गुरबानी, प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, भारत पटेल, पिंकी राठौर आशीष राजपूत,प्रियांशु चौरे,तपन डोंगरे ,सागर आरतानी ,चंदू पचौरी ,हिमांशु राज, वीनू जैन, श्रृंगी उपाध्याय, अनूप पटेल, विक्की बावरे ,दीप सिंह झाला, पंडित दुर्गेश शर्मा ,प्रशांत मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जैन, यशदीप चौरे, राजपाल सिंह चौहान, कैलाश पाटीदार जी, श्याम गंगराड़े , पीयूष शर्मा,अनिल भगत, राजेंद्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, हरीश सेन , लोकेंद्र सिंह गौड़ सहितपार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे। संचालन संतोष सोनी ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!