ताज़ा ख़बरें

दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन, विभिन्न व्यंजनों का रहेगा प्रसाद वितरण

खास खबर

दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन, विभिन्न व्यंजनों का रहेगा प्रसाद वितरण

28 व 29 जुलाई को खंडवा के फूल गली स्थित आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी
खबर:

खंडवा/
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दादाजी धूनीवाले सरकार के भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 एवं 29 जुलाई 2026 को फूल गली स्थित खुशलाणी रेडियो के पास, केवलराम चौराहा, खंडवा में होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सब्जी-पूरी एवं चवले की दाल-पूरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक हलवा-पूरी, शाम 6 से 8 बजे तक मिक्सचर तथा रात 8 से 9 बजे तक भजिये का वितरण होगा।
वहीं 29 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से पोहे, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाबी छोले एवं ब्रेड, शाम 5 से 7 बजे तक आलू बड़े तथा शाम 7 से रात 10 बजे तक बासुंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
आयोजन समाजसेवी हुकुम वर्मा (सामाजिक अध्यक्ष), एवं सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष चैनसिंह वर्मा के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर दादाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!