ताज़ा ख़बरें

पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

खास खबर

पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

किल्लोद/
मांधाता के पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने सोमवार को किल्लोद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दौरे की शुरुआत ग्राम गंभीर से हुई, जहां उन्होंने पंडित रामदास शर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा बाई शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम गरबड़ी, कुण्डिया, सेमरूड, जूनापानी, किल्लोद, बिल्लौद एवं जैतापुर पहुंचकर भी शोक संतप्त परिवारों से भेंट की तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने कहा कि जीवन-मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है, लेकिन अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, किल्लोद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, रायसिंह दरबार, आनंद सिंह कलम, जितेन्द्र देवड़ा, असलम खान, हेमंत राठौर, कुंदन राठौर, सतपाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!